पावरहाउस प्रतियोगिता: 5 खिलाड़ी जो आईपीएल में सबसे लंबा छक्का लगा सकते हैं
पहले ही सीज़न में एक छक्के की लंबाई ने दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग - इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत की घोषणा की थी।

वो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी एल्बी मोर्कल थे जिन्होंने डेक्कन चार्जर्स के प्रज्ञान ओझा की गेंद पर छक्का लगाया और इतिहास रच दिया था। 124 मीटर लंबा छक्का, जो आज भी आईपीएल इतिहास में सबसे लंबा है। इस सूची में दूसरे स्थान पर प्रवीण कुमार हैं, जो की एक गेंदबाज हैं, उन्होंने 2011 के आईपीएल सीजन में लसिथ मलिंगा को 124 मीटर लंबा छक्का लगाया था। उसी सीज़न में, एडम गिलक्रिस्ट के बल्ले से 122 मीटर लंबा छक्का निकला था।
आईपीएल अपने पावर हिटर के लिए जानी जाती है, और इतिहास इतने बड़े और आउट-ऑफ-द-ग्राउंड छक्कों से भरा पड़ा है। पिछले सीजन, आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स के निकोलस पूरन ने 106 मीटर का छक्का लगाया था। ये पावर हीटर दर्शकों को उत्साह से भर देते हैं और उन्हें मैचों का भरपूर आनंद देकर खुश कर देते हैं।
आईपीएल में इतने सारे पावर हिटर्स है की आईपीएल इतिहास में सबसे लंबे छक्के की प्रसिद्धि सूची में एल्बी मोर्कल (124 मीटर), प्रवीण कुमार (124 मीटर), एडम गिलक्रिस्ट (122 मीटर), रॉबिन उथप्पा (120 मीटर), क्रिस गेल (119 मीटर), युवराज सिंह (119 मीटर), रॉस टेलर (119 मीटर), बेन कटिंग (117 मीटर), गौतम गंभीर (117 मीटर), महिंद्र सिंह धोनी धोनी (115 मीटर) जैसे खिलाड़ी हैं।
फ्रेंचाइजी हमेशा अपने दिमाग में एक या दो पावर हिटर रखते हैं क्योंकि ऐसे खिलाड़ी टीम के लिए अलग मूल्य जोड़ते हैं। इस आईपीएल नीलामी में टीमों ने लियाम लिविंगस्टोन जैसे हिटरों के लिए बहुत पैसा खर्च किया है, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा था, टिम डेविड को मुंबई इंडियंस ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।
फॉर्म और स्वभाव को देखते हुए, कुछ खिलाड़ी है जिनके इस सीजन में 100 मीटर से अधिक छक्का मारने की बहुत संभावना है, वे हैं -
1) महिंद्र सिंह धोनी
जब भी हम छक्कों की बात करते हैं तो महिंद्र सिंह धोनी एक बार आपके दिमाग में जरूर आते हैं। महिंद्र सिंह धोनी अपने शानदार पावर-हिटिंग छक्के के साथ मैच को कैसे खत्म करते है , ये सभी जानते ही है। उन्होंने यॉर्कर पर "हेलीकॉप्टर शॉट" लगा कर मैच को खत्म करने का एक नया स्टाइल दिया है। महिंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2012 में 112 मीटर का सबसे लंबा छक्का और 2019 में 111 मीटर लंबा छक्का लगाया, जो टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का था। कप्तानी के दबाव को छोड़ कर और बढ़िया बल्लेबाजी के साथ, वो आईपीएल 2022 में भी सीजन के सबसे लंबे छक्के लगाने की ताकत रखते है।
2) संजू सैमसन
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की ताकत, पावर हिटर होने के साथ साथ एक क्लास बल्लेबाज की भी है। संजू सैमसन एक निडर बल्लेबाज के रूप में सामने आते है जो गेंद पर चौका या छक्का मारने से पहले डरते नहीं है । 2017 से, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के बाद संजू सैमसन तीसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी है, जिनका आईपीएल में 30 से अधिक की औसत और 145 से ऊपर की स्ट्राइक रेट है। पिछले सीज़न में, वह 100 मीटर से अधिक की दूरी पर छक्का मारने वाले खिलाड़ियों में से एक थे और इस बार भी वो इसे दोहराने या उससे भी अधिक लंबा हिट मरने की क्षमता रखते है।
3) रोवमैन पॉवेल
दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा-नीलामी में वेस्टइंडीज के पावर-हिटर रोवमैन पॉवेल को अपनी टीम में शामिल किया था। इस ऑलराउंडर ने इस साल भारत और इंग्लैंड के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन किया था। इस बल्लेबाज के पास मैदान के सभी दिशाओं में गेंदबाजों को हिट करने की क्षमता है क्योंकि वो टी 20 फॉर्मेट में 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ खेलते है। रोवमैन पॉवेल एक बड़े हिटर है और आईपीएल के इस सीजन में सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड तोड़ सकते है।
4) रोवमैन पॉवेल
ग्लेन मैक्सवेल, हालांकि पंजाब किंग्स के साथ आईपीएल 2020 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। लेकिन आईपीएल 2021 में, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए खेलते हुए, उन्होंने क्रुणाल पांड्या की गेंद पर चेन्नई के स्टेडियम के बाहर एक बड़ा छक्का लगा कर अपनी बेड़ियों को तोड़ दिया था। ग्लेन मैक्सवेल बड़े छक्के लगाने से पहले क्रीज पर आगे निकलने से नहीं हिचकिचाते, जिससे वह आईपीएल 2022 में सबसे लंबे छक्के लगाने के प्रबल दावेदारों में से एक बन गए है।
5) हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या क्रिकेट के तेजतर्रार ऑलराउंडर के साथ सबसे तेज हिटर में से एक है। जब हार्दिक छक्का लगाने का फैसला करते है, तो वह ये सुनिश्चित करते है की गेंद बॉउंड्री के बहार जा कर गिरे। आईपीएल 2019 में, उन्होंने 104 मीटर लंबा छक्का मारा था । बड़ी हिट लगाने की उनकी क्षमता ने हमेशा मुंबई इंडियंस को कम गेंदों में अपने स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने में मदद की है। हालांकि, इस बार, गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ, वह अपनी टीम के लिए उसी पावर-हिटिंग फॉर्म में रहने की कोशिश करेंगे जैसे वह मुंबई इंडियंस के लिए थे।
संपादक की पसंद
- 01
Brendon McCullum: England ready to be 'really brave' in team selection for India series
- 02
Diogo Jota inspires Liverpool surge as injuries fail to dampen Premier League lead
- 03
Cameron Norrie ready to go toe-to-toe with the big boys after stellar Australian Open run
- 04
Maxwel Cornet confident of scoring run after opening West Ham account